याद राम साहू बालोद ब्यूरो चीफ
बालोद: डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीडीह पुलिया के बीचों-बीच गड्ढा होने और यहां सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े मालवाहक और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में यह व्यवस्था लागू की गई है।
राजनांदगांव से बालोद आने वाले वाहनों का रूट
बड़े मालवाहक वाहन:
राजनांदगांव → देवरी → तिवारी फ्यूल्स → सुरेगांव → मालीघोरी → गंतव्य स्थान।
छोटे वाहन (कार/बाइक):
संबलपुर → भीमकन्हार → परसाडीह → सेम्हरडीह → अछोली → गंतव्य स्थान।
बालोद से राजनांदगांव जाने वाले वाहनों का रूट
बड़े मालवाहक वाहन:
बालोद → मालीघोरी → सुरेगांव → तिवारी फ्यूल्स → देवरी → गंतव्य स्थान।
छोटे वाहन (कार/बाइक):
अछोली → सेम्हरडीह → परसाडीह → भीमकन्हार → संबलपुर → गंतव्य स्थान।
यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील
यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे खैरीडीह पुलिया की ओर जाने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद: 94791-91160 और यातायात कार्यालय बालोद: 94791-91274 पर संपर्क किया जा सकता है।





