दंतेवाड़ा से रूपेंद्र वासुदेव की रिपोर्ट….
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दंतेवाड़ा में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मेनका चौक से भारतीय स्टेट बैंक तक निकाली गई, जिसमें बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बताया गया कि यह संकल्प यात्रा 17 जून से 10 अक्टूबर तक चली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी के संकल्पों को लेकर लोगों के बीच संदेश पहुंचाया।
संकल्प यात्रा में दंतेवाड़ा विधायक चेतराम आटामी, बस्तर सांसद महेश कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, नवीन विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर समेत बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे और कुछ शासकीय कर्मचारी भी शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान पार्टी के संकल्प और सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों तक संदेश पहुंचाया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।




