सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नारायणपुर जिले में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
साप्ताहिक बाजार स्थल के पास बने डोम में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए सेवा ज्योति चौक, भाजपा कार्यालय और जयस्तंभ चौक पहुंची।
यात्रा में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में जिलेवासी भी यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर संकल्प लिया। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मजबूत संकल्प और जनभागीदारी के माध्यम से नारायणपुर और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से जिले में जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।




