याद राम साहू
बालोद | बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय लोकतंत्र के लिए आयोजित “काला दिवस” के अवसर पर आज गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद विधायक जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने काला पट्टी बांधकर पेंशनर भवन से बस स्टैंड होते हुए पैदल मार्च निकालकर धमतरी चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी, मताधिकार की रक्षा, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू ने कहा कि मोदी सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। लोकतंत्र में जनता के मत की गरिमा सर्वोपरि है। जनता के मताधिकार पर किसी भी प्रकार का संदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित
बर्बरतापूर्ण दुर्व्यवहार की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस महामंत्री श्री भोजराज साहू, सलीम खान पार्षद, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री के के राजू चंद्राकर,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ नारायण साहू,श्री नुरुल्ला खान,विधायक प्रतिनिधि श्री तरुण पारकर, श्री भूपेंद्र चंद्राकर,ब्लॉक उपाध्यक्ष लिखन निषाद,गोविंद चंद्राकर, महामंत्री अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,मंडल अध्यक्ष सलीम खान, तरुण साहू,रूपचंद जैन,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष परस ठाकुर,सुनील चंद्राकर ,गिरधारी निषाद,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,सेक्टर प्रभारी गोपीराम साहू,बलराम अंगारे,लक्ष्मीनारायण सोनकर,कौशिक साहू,पार्षद पोषण निषाद, फैज बख्श,उत्तम सोनकर,मनीष सेन,सूरज सोनकर,मेघनाथ निषाद,ओंकार देवांगन,किशन पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!




