रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
रायपुर -स्वच्छता ही सेवा: आकाशवाणी रायपुर में चला विशेष अभियान, अपर सचिव ने किया निरीक्षण स्वच्छता ही सेवा व विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत आकाशवाणी रायपुर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 26 अक्टूबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव श्री शक्ति सिंह रायपुर पहुंचे।
उन्होंने आकाशवाणी केंद्र में हो रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। सभी कक्षों, समाचार विभाग और टावर क्षेत्र में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान आकाशवाणी रायपुर के क्लस्टर प्रमुख एसके मिश्रा, कार्यक्रम प्रमुख महेंद्र साहू और अभियांत्रिकी प्रमुख एसपी सिन्हा मौजूद रहे।




