रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
गरियाबंद / रायपुर
जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर के जिला गरियाबंद अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने बताया कि आज 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है। रेडियो के माध्यम से सूचना, शिक्षा, मनोरंजन, ज्ञान-विज्ञान, कला, संगीत और साहित्य की बातें जन-जन तक पहुंचती हैं।
आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आकाशवाणी केंद्र दिल्ली के माध्यम से 12 नवम्बर 1947 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शरणार्थियों को संबोधित किया था। उसी ऐतिहासिक घटना की याद में हर साल 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक प्रसारण दिवस मनाया जाता है।
रेडियो एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके चलते काम करते हुए भी समाचार, गीत-संगीत और खेलों का सीधा प्रसारण सुना जा सकता है। रेडियो ने अपना 90 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है।
आज सोशल मीडिया के दौर में भी रेडियो ने अपना स्थान बनाए रखा है। रेडियो के कार्यक्रम आज भी सबसे ज्यादा विश्वसनीय माने जाते हैं। गांव से लेकर शहर तक रेडियो आज भी लोगों का सच्चा साथी है।
जय मां घटारानी युवा लिस्नर्स क्लब फुलझर के श्रोताओं ने राष्ट्रीय लोक प्रसारण दिवस पर सभी को बधाई प्रेषित की है।
इस अवसर पर जिला गरियाबंद अध्यक्ष – योगेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन रायपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मोदी, श्रोतागण – गौकरण मानिकपुरी, प्रदीप कुमार यदु, फिगेश्वर, जीतू ध्रुव, अदालत दास वैष्णव, हरिश्चंद्र तारक, बाबूलाल साहू, दिलीप ध्रुव, गोवर्धन यादव, मिल्लू गिरी गोस्वामी, जानू साहू धुरसा, टीकम साहू बिनौरी, उमेंद्र निषाद, खुमान पटेल, जीवन साहू, योगेश सर्वा, ईश्वर तारक, महेन्द्र गंधर्व सहसपुर सहित सभी श्रोताओं ने रेडियो के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया आकाशवाणी के सभी श्रोताओं उद्घोषकों कंपीयरो को राष्ट्रीय लोक प्रसारण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।







