मध्यप्रदेश | गंजबासौदा मध्यप्रदेश गंजबासौदा जिला विदिशा में सर्व हिंदू समाज के द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली गई तत्पश्चात एसडीम महोदय गंज बासौदा को महामाहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित कर बांग्लादेश के हिंदुओं को संरक्षण एवं विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई ।
लोगों में आक्रोश
ज्ञापन देने आए सभी लोगों में घटना को लेकर बहुत आक्रोश देखा जा रहा था लोगों का कहना था कि ऐंसी घटनाओं पर किसी भी राज्य की सरकार को जिम्मेदारी निभाते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो ममता बनर्जी के राज्य में देखने को नहीं मिल रही है जब कि वो खुद एक महिला हैं और फिर भी इतना ढ़ीला रवैया आश्चर्यजनक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत समाज, सर्व हिंदू समाज एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं ।



