मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट:-
कोण्डागांव | शासकीय पॉलीटेक्निक कोण्डागांव में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु प्रवेश की द्वितीय चरण की काउंसलिग 28 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो गयी है। संस्था में प्रवेश अर्हकारी परीक्षा पी.पी.टी. 2024 अथवा कक्षा दसवीं के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर दिया जायेगा। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं को द्वितीय चरण की काउंसलिग के लिए वेबसाइट https://www.cgdteraipur.cgstate.gov.in में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक करना अनिवार्य है। काउंसलिग उपरांत संस्था में 04 सितंबर 2024 को उपस्थित होकर प्रवेश लिया जा सकता है|



