सी एल साहू कीरिपोर्ट :-
चारामा :- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक एल बी संवर्ग के चार बड़े शिक्षक संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण नियम के विरोध में ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कांकेर द्वारा, विधायक निवास चारामा में माननीय सावित्री मनोज मंडाव जी विधायक विधानसभा भानुप्रतापपुर को आज ज्ञापन सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में 2 अगस्त 2024 को जारी युक्तियुक्तकरण नियम में संशोधन करने, आनलाईन अवकाश नियम में संशोधन, 2008 के शाला में शिक्षक सेटअप में परिवर्तित किए गए नियम में संशोधन, समस्त स्तर के शिक्षकों का प्रमोशन समय सीमा में पुर्ण करने, शिक्षक एल बी संवर्ग के बहुत पुरानी एक सुत्रीय मांग — पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण कर, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर/क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर, पुरानी पेंशन निर्धारित करें एवं 20 वर्ष की पुर्ण सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान किया जाए।
ऐसे विभिन्न विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने सभी मांगों को आगे बढाने व सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया!मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द सभी विषयों पर निर्णय या समाधान नहीं होने की स्थिति में 9 सितम्बर को प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा! ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कांकेर के जिला संचालक स्वदेश शुक्ला ,उत्तम सिन्हा,जिला सहसंचालक पुरुषोत्तम सोनवंशी, मनीष तिवारी ,महेश्वर कोटपरिया, ब्लाक संचालक बोधन साहू, पंचम नेताम, सह संचालक चिंतामणी यादव, पुरुषोत्तम मेश्राम, धर्मेंद्र साहू, बसंत लांजेवार, नीलू रजक, अमित सक्सेना, ग्वालीन जुर्रि, ममता सोनी, इति शुक्ला , सत्या सार्वा, महंती मिरी, गोपी किरी , हरि सौंदर्य,शिव सिन्हा सुभाष साहू, योगेश चंद्राकर,बलराम जूरी ,हरिश्चंद्र साहू व बहुत से शिक्षक उपस्थित थे l



