बीना मध्यप्रदेश | बीना से अभिषेक नायक के एक परिचित ने अपनी समस्या जब नायक से कही और अपनी मजबूरी सुनाई तो अभिषेक नायक ने तत्काल ही उसे मदद का आश्वासन दिया और तत्काल सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े से संपर्क किया ।
सांसद के वापस सागर जाने का मार्ग दूसरा सुनिश्चित था
रात करीब 9 बजे अभिषेक ने सांसद से संपर्क कर जब बताया कि कोई समस्या में है और वह सहायता चाहता है लेकिन वह सागर आने में शारीरिक कमि के कारण सक्षम नहीं है इसलिए अगर हो सके तो आप बीना शहर से होते हुए सागर जाएं और इस मजबूर इंसान की समस्या जानें और उसे दूर करने का उपाय करें तो सांसद लता वानखेड़े ने तुरंत अपना मार्ग बदला और देर रात बीना पहुंची और पीड़ित व्यक्ति से मिलीं और समस्या जानी।
एक हाथ और एक पैर रेल हादसे में गंवा चुका था पीड़ित
बीना नगर का निवासी कपिल ताम्रकार जवाहर वार्ड में रहता है जो कि रेलवे में प्राइवेट तौर पर अटेंडर का काम करता था इस दौरान सागर स्टेशन पर रात के समय दुर्घटना में उसका एक पैर पूरा कट गया और एक हांथ की तीन उंगलियां कट गईं थीं जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल चुकी थी और इसी कारण उसे एक इलेक्ट्रिक गाड़ी की जरूरत थी जो विकलांग लोगों के लिए दी जाती है।
कई जगह कई प्रयास कर चुका पर नहीं मिली सहायता
कपिल का कहना है कि मैं और मेरा परिवार महिनों से प्रयास कर रहे हैं बहुत जगह गये बहुत लोगों से कहा जो मदद कर सकते थे पर अभी तक सहायता नहीं हो पाई है मैं बहुत समय से परेशान हूं।
अभिषेक नायक से मदद मिलने की थी उम्मीद और पूरी भी हुई
कपिल ने बताया कि अभिषेक भैया को हम बचपन से जानते हैं और हमेशा सुनते आए हैं कि वो सबकी मदद करते हैं जो उनके बस में होती है इसीलिए जब मुलाकात हुई तो मैंने अभिषेक भैया को अपनी समस्या बताई और उन्होंने तुरंत मेरे लिए आदरणीय सांसद लता वानखेड़े जी से बात की और सांसद जी भी तुरंत अपना मार्ग बदल कर यहां आईं और मुझे आश्वासन दिया कि आपको जल्दी ही इलेक्ट्रिक गाड़ी मिल जाएगी ।
सांसद का स्वभाव बड़ी बहन जैसा
कपिल ने कहा कि सांसद जी का स्वभाव बहुत नम्र और स्नेहपूर्ण है जैसे अपनी ही बड़ी बहन हों उन्होंने देर रात समय ना होते हुए भी अच्छी तरहा मेरी पूरी बात सुनी पूरी जानकारी ली और बहुत प्यार से बात की और मदद करने का वादा किया ।




