मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट –
कोण्डागांव| महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र जिला कोण्डागांव हेतु सृजित 08 पदों में जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं मल्टी टास्क स्टाफ हेतु 29 अगस्त को वरीयता सूची एवं कौशल परीक्षा 09 सितम्बर 2024 तथा साक्षात्कार हेतु 11 सितम्बर 2024 को वरीयता सूची अनुसार 1ः10 रेशियो में उपस्थिति हेतु जारी किया गया था।
ज्ञात हो कि आयोजित कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आगामी कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि निर्धारित होने पर सूचना पृथक से जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी।



