अमित दुबे की रिपोर्ट:-
बिलासपुर| लख्मीचंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बोदरी बिलासपुर के होनहार तैराक यश तिवारी का चयन 73 वी राष्ट्रीय सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हुवा है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की लख्मीचंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिलासपुर इंजीनिरिंग विभाग बी. टेक कम्प्यूटरसाइंस के छात्र यस तिवारी का चयन|
भिलाई मे आयोजित 17 वी राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल 1500 मीटर व 800 मीटर मे गोल्ड मैडल व बैकस्ट्रोक 50,100 मीटर मे सिल्वर मैडल व ब्रेथस्ट्रोक 50 मीटर मे ब्रांज मैडल जीतने पर 10 से 13 सितंबर तक मैंगलोर कर्नाटक मे आयोजित 73 वी ओपन राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप मे भाग लेकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे यश तिवारी सुबह शाम स्विमिंग का अभ्यास करते है इनके चयन होने पर महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, टी एस चैयरमेन इंजिनिरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है.



