पंडरिया |पंडरिया विधायक भावना दीदी के निरंतर प्रयासों से आज गन्ना किसानों के बकाया राशि के 19 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक का कुल बकाया भुगतान हेतु 7,57,23,682 रुपए की राशि आज जारी की गई जिससे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना के गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान उनके खातों में आज हस्तांतरित कर दिया गया।
पंडरिया विधायक भावना दीदी के निरंतर प्रयासों से किसानों को उनका हक व अधिकार मिल रहा है,जिसे पाकर किसानों के चेहरों में खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस भुगतान के साथ ही किसानों का कुल बकाया 91,38,66,907 रुपये का पूर्ण भुगतान हो गया। विदित हो कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना के शेयर धारक किसानों को शक्कर वितरण कार्यक्रम के दौरान भावना दीदी ने किसानों से कहा था कि उनके बकाया भुगतान जल्द से जल्द हो सके इसके लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के एक माह के भीतर ही किसानों का पूर्ण बकाया राशि का आज भुगतान हो गया। एक जनप्रतिनिधि ऐसा ही होना चाहिए जो जनता की तकलीफों, जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं को समझे एवं प्राथमिकता से उनके हित के लिए कार्य करे।



