अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा – कोटा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन प्रभारी ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आर एम ए) मिथिलेश भारद्वाज की कार्यप्रणाली के तंग आकर उनके ही अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।
इन कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्सा सहायक के खिलाफ आरोपों की छड़ी लगाते हुए इसकी शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा से करते हुए उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की है ।
इन कर्मचारियों ने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि प्रभारी मैडम अक्सर हॉस्पिटल नही आती है । जिसके कारण हम कर्मचारी को मरीजो एवं उनके परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है और इनके द्वारा कर्मचारियो के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिसका विरोध करने पर एक कर्मचारी के साथ उनकी हाथापाई की भी नौबत आ चुकी है ।
वे अपने ऊंचे पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए कर्मचारियों को सस्पेंड कर देने की धमकी भी देते रहती है ।
कर्मचारियों का कहना है की इनके बीच कई बार विवाद इतना बढ़ गया है कि मैडम जातिवाद में फंसा देने की भी धमकी देने लगती है । जिससे कर्मचारी प्रभारी से डर के माहौल में काम कर रहे हैं ।
कर्मचारियों के अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व कोटा श्री नन्द किशोर उर्वशा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी निखिलेश गुप्ता को लिखित शिकायत पर उक्त बातो का विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए उनके साथ काम करने से अपनी असमर्थता जताई है।
मामले की जानकारी होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा व खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमागोहन पहुच कर कर्मचारी और प्रभारी के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की है पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी प्रभारी चिकित्सा सहायक को हटाए जाने व कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए हैं । साथ ही आगे कार्यवाही के लिए पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।



