भोपाल मध्यप्रदेश| मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम डॉ मोहन यादव जल्द ही कर्मचारियों के डीए के लिए बड़ा फैसला लेने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि नवरात्रि से पहले डीए की फाइल में कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। इसके लिए जरुरी कागजी काम निपटा लिए गए हैं। अब सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।
कर्मचारियों का 4 परसेंट बढ़ जाएगा डीए
एमपी के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा, परिवहन और मंत्रालय भत्ते में बढ़ोत्तरी की फाइल तैयार की जा चुकी है। नवरात्रि से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिससे कर्मचारियों को त्योहार से पहले डीए का फायदा मिल सके।
12 साल से नहीं बढ़े भत्ते
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आखिरी बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों दूसरे भाड़ों में बढ़ोत्तरी 12 साल पहले की गई थी। तभी से कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा और परिवहन भत्तों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जबकि मंहगाई दो से तीन गुना बढ़ चुकी है।



