अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर में अनेको जगहों पर खुले आम बिक रही अवैध शराब और अन्य नशा रात में जमने लगती शराबियों और नशेड़ियों की महाफीले . शहर के दर्जनों सार्वजनिक स्थलों पर रात में जमती है शराबियों की महफिल रात मे अवैध शराब बिक्री के साथ पिने वाले कही भी महफ़िल जमाने लग जाते है,शराब बिक्री एक नियत टाइम क़े बाद बंद हो जाती है फिर शुरू होता है शराब की अवैध बिक्री सरकार की इस शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगा पाना सिर्फ तकियाकलाम और दिखावटी बन जाती है जब ये जहर रतनपुर धर्मिक और शांत नगर पे वृहद रूप से पनप रहे शराब क़ेअवैधरूप से बिक्री यही वजह है कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रात में महफिलें जमी नजर आती है।
रात 8 से 10 बजे के बाद ज्यों-ज्यों लोगों की आवाजाही कम होती है, खुले स्थानों पर शराब के जाम छलकाने शुरू हो जाते हैं। हालत यह है कि जहां जगह मिली वहां तीन-चार शराबी जमा हो जाते हैं और महफिल शुरू। पुलिस का डर इस कदर खत्म है कि शहर के कई जगहों मे बीचो बिच रात 9 बजे बाद शराबी बैठ जाते है तथा पीने के बाद बोतल फेंक चल देते हैं। रतनपुर न् स्थित न्यू बस स्टैण्ड थाना से लगा तालाब मेला ग्राउंड हेलीपड सहित दर्जनों स्थानों पर शराब की महफिलें जमती हैं। हमारे न्यूज़ बुलंद टाइम्स की टीम ने शनिवार व रविवार रात स्टिंग किया तो कई सार्वजनिक स्थानों पर शराब की महफिल जमी नजर आई। शराबी आराम से बैठे मोबाइल पर बतियाते है रात 10 बजे क़े यहां बैठकर शराब पीने वाले एक-दो नहीं, पांच सात लोग रहते हैं। इन्हें किसी की फिक्र नहीं। सुबह लोग वॉकिंग को आते है तो यहां बोतलों का ढेर लग मिलता है।
शराब भठी क़े पास लायसेंसी चखना दुकान क़े बावजूद वही सड़को मैदानो के पास भी शराबियों का जमावड़ा रहता है। इन शराबियों को यहां रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आता।
थाना से महज 100 मीटर की दुरी में , गाँधी नगर, कृष्णर्जुनी तालाब,है जहाँ पर अवैधरूप शराब की बिक्री और शराबियों का ज़ामावड़ा सुबह से देर रात तक बना रहता है जिससे महिलाओ का आना जाना मुश्किल हो गया है
क्या कहते हैं नियम
नियमानुसार सार्वजनिक स्थल पर कोई भी शराब नहीं पी सकता। उन्हें पुलिस व आबकारी दोनों कार्रवाई कर गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही शांतिभंग व विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रशासन को चाहिए की इन शराब क़े अवैध बिक्री और खुलेआम नशाखोरी करने वालों क़े ऊपर अंकुश लगे और उचित कार्यवाही हो ताकी रतनपुर मे सुख चैन ओर शांति का वातावरण क़ायम रहे..



