अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर |सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर के ए.आर.टी. एवं आईसीटीसी सेंटर में 07 पदों में भर्ती हेतु पत्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। संविदा हेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र दिनांक 20.09.2024 से 04.10.2024 को समय 5:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/रजिस्ट्री के माध्यम से आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
इच्छुक व्यक्ति बिलासपुर की अधिकारिक वेबसाइट https://bilaspur.gov.in/ से आवेदन करें
पदनाम पद मानदेय (प्रतिमाह एकमुश्त)
स्टाफ नर्स 03 21000/-
ए.आर.टी./आईसीटीसी काउंसलर 02 21000/-
डाटा मैनेजर 02 21000/-
योग 07
पदनाम शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स बीएससी नर्सिंग
ए.आर.टी./आईसीटीसी काउंसलर स्नातक
डाटा मैनेजर स्नातक
पदों के शैक्षणिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी हेतु विभागीय विज्ञापन अवश्य देखे|
आवेदन तिथि :-
प्रारंभिक तिथि 20.09.2024
अंतिम तिथि 04.10.2024 तक
नियम एवं शर्तें :-
- समस्त दस्तावेज प्रस्तुत न करने एवं प्रशिक्षण के दौरान अथवा नियुक्ति उपरांत भी किसी भी समय दस्तावेजों असत्य पाए जाने पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षिक एवं अन्य आहार्यताएं पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। तथा इस संबंध में कोई दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।
- आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने नियोक्ता संस्था से नियुक्ति करता अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- उक्त पदों की पुनः प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त होने की स्थिति में वार्षिक कार्य आधारित मूल्यांकन में योग्य पाए जाने पर कार्य अवधि बढ़ाया जा सकेगा।
- अनुभव प्रमाण पत्र में किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग एवं त्रुटि पूर्ण होने की स्थिति में अमान्य कर दिया जाएगा।
- समान अंग प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थी की जन्म तिथि को आधार मानकर वरीयता निर्धारित की जाएगी। जिस अभ्यर्थी की उम्र अधिक होगी उसको वरीयता प्रदान की जाएगी।
- चयनित अभ्यर्थी को कार्य पर उपस्थिति हेतु 07 कार्य दिवस का अवसर दिया जाना होगा।
- कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को कोई व्यय का भुगतान नहीं किया जाएगा।
- उपरोक्त पदों पर भर्ती के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्याओं पर अंतिम निर्णय विभाग/ चयन समिति का होगा।
- जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन संलग्न करना अनिवार्य है। मात्र आवेदन करने से किसी का चयन सुनिश्चित नहीं होगा।
- कोई भी उम्मीदवार जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो तो नियुक्ति के लिए पत्र नहीं होगा।
- लिफाफे के उपर आवेदित पद का नाम, एवं संवर्ग अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाना होगा।
- आवेदन पत्र के साथ 25 रू. का डाक टिकट लिफाफा अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना होगा
- विज्ञापन में विज्ञापित पद अनुरूप निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थी के ही आवेदन स्वीकार किये जावेंगे।
- चयनित होने पर उपस्थित के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति एवं 01 सेट छायाप्रति के साथ अभ्यर्थियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होने पर चयन स्वमेव निरस्त हो जाएगा :-
- 8वीं, दसवीं एवं 12वीं की अंक सूची।
- शैक्षणिक योग्यता की अनुसूची (सभी वर्गों का) ।
- तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र।
- अनुभव एवं नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति आदेश।
- जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र।
- वैध मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी.) ।
- अन्य संबंधित दस्तावेज।



