अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
बालाघाट| योग जोड़ने की क्रिया है अपने आप को परमात्मा से जोड़ने की, अपने अंदर की दिव्य आत्मा को अपने आप से जोड़ने की है । भारती सुरजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बालाघाट ने समीक्षण ध्यान योग शिविर के समापन की पूर्व संध्या पर सभागृह में उपस्थित जन समूह के मध्य सम्बोधित करते हुए कहा । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारती पारधी , विशिष्ट अतिथि सुश्री माधुरी बहन , के साथ डा. सी एस चतुर्मुखी , डा. शिखर चंद बाघरेचा ,डा. निलय जैन, डा. आर. के. जैन , डा. आनंद पटेल, ऋषभ वैद्य, प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।
अतिथिद्वयों का स्वागत वंदन अभिनंदन आयोजकद्वयों अजय लुनिया , सुशील जैन ,भागचंद नाहर , संतोष देवड़िया व कविता चौरड़िया ने शाल व श्री फल के द्वारा किया गया । सांसद पारधी ने योग शिविर के आयोजन के लिए आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चों के लिए ध्यान शिविर आयोजित करने की बात रखी । प्रशिक्षक डा. सत्यनारायण शर्मा , एवं डा. आभा किरण गांधी ने दैनिक जीवन में ध्यान व योग की आवश्यकता के महत्व पर प्रकाश डाला ।
डा.आनंद पटेल के द्वारा ह्रदय घात को रोकने के लिए सी पी आर की कार्यशाला का सफल संचालन करते हुए सभी को ह्रदय घात से बचाने के लिए विशेष टिप्स दिये । उपस्थित सभी साधको व जनमानस ने धैर्य पूर्वक ह्रदय घात रोगी को बचाव करने का तरीका देखा । अतिथिद्वयों के उद् बोधन पश्चात इस कार्यशाला का समापन किया गया ।



