तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट;-
नारायणपुर | भारत वर्ष की पवित्र माटी अपनी आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक उर्वरा की भूमि भारत, परंपराओं, मान्यताओं और आस्था का पवित्र त्रिवेणी संगम रूपी अनुठा तीर्थ के रूप में भारत भूमि हमेशा से जानी जाती रही है, हमारी अपनी प्राचीन धरोवर है, प्राचीन गरिमा का बोध कराने,संस्कारों, पुरुषार्थों की दिव्य चेतना के प्रवाह को जोड़ना आज की नितांत आवश्यकता है, राष्ट्रिय एकता और अखंडता, आस्था सांस्कृतिक पुनुरोत्थान हेतु सम्पूर्ण मानव जाति के दिग्दर्शन क्षमता हमारे सनातन ग्रंथो में कूट कूट कर भरी पड़ी है, राम चरित्र मानस में वर्णित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के उद्दात चरित्र से परिचित होकर हम अपनी जीवन की हर समस्या का समाधान खोज सकते हैं, प्रभु श्री राम जी का चरित्र हमे अपने जीवन की प्रबंधन की शिक्षा देती है, राम चरित्र मानस प्रश्नोत्तरी इन्ही उद्देश्यों को लेकर आप हम सबके बीच आ रही है|
श्री राम चरित्र मानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम घर घर राम चरित्र मानस जन जन राम की स्थापना का प्रयास और दायित्व, प्रत्येक राष्ट्र प्रेमी का कर्तव्य है, राष्ट्र एवम धर्म रक्षा की सुन्दर भावना से आप इस प्रश्नोत्तरी में भाग ले कर अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं, इस कार्यक्रम को मानस प्रचार सेवा समिति नारायणपुर के द्वारा कराया जा रहा है कार्यक्रम को मुख्य रूप से अध्यक्ष देवेंद्र साहु, उपाधक्ष जग जीवन राम साहु, सचिव नारायन प्रसाद साहु, सह सचिव राम प्रसाद देवांगन, संरक्षक धनेश यादव, मिडिया प्रभाती राजेंद्र प्रसाद देवांगन कमलापति मिश्रा, महेश पटेल एवम प्रचार समिति के साथियों के अथक प्रयास से सम्पन्न कराने का प्रयास जारी हैं, राम चरित्र मानस प्रश्नोत्तरी में कुल 665लोग सहभागी होंगे, जिसने 420विद्यार्थी 245 नागरिक सहभागी होंगे, कुल चार परीक्षा केंद्र बनाया गया है|
1, आदेश्वर अकादमी बंगलापारा,नारायणपुर
2, बालक आदर्श बुनियादी शिक्षा परिसर गरांजी
3, कन्या आदर्श बुनियादी शिक्षा परिसर गरांजी
4, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव।
आकर्षक पुरुष्कारों की व्यवस्था की गई है, प्रथम 5100रु द्वितीय 3100, तृतीय 2100 एवम 7,7 संतावना पुरुस्कार भी दिए जायेंगे
परीक्षा दिनांक
29 सितंबर 2024
दिन रविवार
समय 10:30 बजे



