सी एल साहू की रिपोर्ट :-
उत्तर बस्तर कांकेर| जिले के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देवीनवागांव में बुधवार 02 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अस्पृश्यता निवारणार्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक सद्भावना भोज कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर कांकेर विधायक आशाराम नेताम सम्मिलित होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव द्वारा की जाएगी होगी।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के सभापति नरोत्तम पड़ोटी, सदस्य हेमलाल मरकाम, जनपद पंचायत नरहरपुर की अध्यक्ष संजूलता नेताम, उपाध्यक्ष संजूगोपाल साहू मौजूद रहेंगे। अन्य अतिथियों के तौर पर जनपद सदस्य चिंतामणि रामटेके, जनपद सदस्य यमुनादेवी सिन्हा सहित ग्राम पंचायत देवीनवागांव के, उप सरपंच खम्मनसिंह राजपूत सहित विभिन्न समाज के प्रमुखजन उपस्थित |



