बिलासपुर | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को 55वां जन्मदिन की हार्दिक बधाई| तोखन साहू एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में आवास एवं शहरी मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं । वे बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं और इससे पहले लोरमी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं ।
उनका जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ था । उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है और उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है । उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं ।
तोखन साहू ने अपना राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू किया था और वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने थे । उन्होंने 2013 में लोरमी विधानसभा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह को हराया था ।
आज उनके जन्मदिन पर, हम उनके जीवन और कार्यों को सलाम करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं!



