डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले के नेंदूर-थुलथुली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 38 माओवादी मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सभी माओवादियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर कुल 2.62 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ 3 अक्टूबर 2024 को पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गश्त की थी। मुठभेड़ में 31 माओवादी शव, हथियार और अन्य सामान बरामद हुए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित लौटे।
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में विभिन्न पदों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें कमांडर और एरिया कमिटी सदस्य भी हैं। मृतक माओवादियों पर विभिन्न गंभीर अपराधों के 250 से अधिक मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कैम्प अटैक, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी शामिल हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि मारे गए 29 माओवादियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मुठभेड़ में घायल नक्सलियों की संख्या भी अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने नक्सली संगठनों को चेतावनी दी है कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का विकल्प ही उनके पास बचा है, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
मुठभेड़ में मारे गयें 38 माओवादी
1. नाम – नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव,25 लाख ईनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर
2. नाम – नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 06 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर
3. नाम – सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 08 लाख ईनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर
4. नाम – मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन ,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर
5. नाम – महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा
6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 08 लाख ईनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर
7. नाम – बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य , 08 लाख ईनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर
8. नाम – बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या , 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर
10. नाम – सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर
12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव
13. नाम – दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
14. नाम – मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर
15. नाम – सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0)
16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
17. नाम – अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0
18. नाम – सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
19. नाम – मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
20. नाम – अनिल डोड्डी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
21. नाम – जनीला उर्फ बुधरी कोवाची उम्र – 40 वर्ष पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव
22. नाम- सुगदाय कष्यप पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम कहचेनार थाना मालेवाही जिला बस्तर
23. नाम- सोमारू कड़ती पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम कुव्वे ब्लाक गीदम थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा
24. नाम- सुमन उर्फ षांतो मड़काम पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर
25. नाम- मनोज उर्फ संपत मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी, ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
26. नाम – सुक्कु उर्फ गुड्डू सलाम उम्र – 34 वर्ष पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर
27. नाम – विजय उर्फ सुकलू कोर्राम पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर
28. नाम – सोनू कोर्राम पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
29. नाम – जमली मंडावी उम्र – 36 वर्ष पद – आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
30. नाम – फुलो उर्फ सुंदरी ओयाम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम झिल्ली थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर
31. नाम- रोहन पद्दा उर्फ सोहन, पद- एसीएम डिवीजन कम्युनिकेशन जिम्मेदारी, 5 लाख ईनामी, ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
32. नाम – रामदेर कोर्राम पद – बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव
33. नाम- सीमा उर्फ जुगाय कोर्राम बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्या, 5 लाख ईनामी, ग्राम सुलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
34. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या 02 लाख रूपये निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला कोंडागांव
35. नाम- जनबती कश्यप पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या 02 लाख रूपये ग्राम इरपानार ब्लाक भैरमगढ़ जिला बीजापुर
36. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख, निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा
37. नाम – लोकेश उर्फ साबन पोयाम पद- जनमिलिशिया सदस्य, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
38. नाम- फुलसिंग कोवाची पद- जनमिलिशिया सदस्य ग्राम भटबेड़ा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा



