रतनपुर :- धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में स्थित महामाया देवी मंदिर, अपनी सुंदर वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। लेकिन, यहाँ एक गंभीर समस्या है जो श्रद्धालुओं को आए दिन परेशान कर रही है -वह है|
सार्वजनिक सुलभ शौचालय की रखरखाव की धूल-मूल व्यवस्था एवं अनुपलब्धता बाहर से आए हुए दर्शनार्थी एवं श्रद्धालु दिशा मैदान के लिए मंदिर ग्राउंड या प्रांगण पर बैठने को मजबूर हैं|
क्योंकि अक्सर देखा गया है कि यहां तीनो सार्वजनिक सुलभ शौचालय मे ताला बंद पड़ा रहता है।
यह समस्या न केवल श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि यह मंदिर की स्वच्छता और सुंदरता को भी प्रभावित कर रही है।
मंदिर प्रशासन और स्थानीय नगर पालिका परिषद को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्हें सार्वजनिक सुलभ शौचालय के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए जो कि 24 घंटा खुला रह सके
– सार्वजनिक सुलभ शौचालय को 24 घंटा खुला रखने की व्यवस्था होनी चाहिए इसके लिए सोए हुए जनप्रतिनिधि एवं महामाया मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी को सचेत होना चाहिए।
आशा है कि इस समस्या का समाधान जल्द ही यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक के द्वारा होगा और रतनपुर महामाया मंदिर फिर से अपनी ग्राउंड स्वच्छ एवं सुंदर रख सके।



