अमित दुबे की रिपोर्ट :-
गोबरी पाट कोटा क़े तत्वाधान मे कोटा कब्बड्डी प्रीमियम लीग आयोजन किया जा रहा है जिसमे महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग क़े खिलाडी हिस्सा लेंगे|
यह आयोजन तीन दिवसीय दिनांक 6 शुक्रवार को प्रारंभ होकर दिनांक 8 रविवार को सनपन्न होगा जिसकी सारी तैयारी आयोजन समिति की ओर से पूरी हो गई है, प्रतोयोगिता का आयोजन ब्लॉक कबड्डी संघ ओर समस्त ग्राम वासी मिलकर कर रहे है,,
महिला पुरुष दोनों वर्गो क़े विजेता उपविजेता को इनाम राशि क़े साथ अन्य कई तरह क़े आकर्षक पुरुष्कार दिए जायेंगे,. कोटा ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 6 दिसम्बर से
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबड्डी प्रेमियों के लिए , कोटा ब्लॉक कबड्डी संघ एवम् समस्त ग्रामवासी गोबरी पाठ के संयुक्त तत्वावधान में कोटा ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन हाई स्कूल मैदान गोबरी पाठ में 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर के बीच आयोजित होगी|
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 12 तथा महिला वर्ग से 06 टीमें हिस्सा लेंगी,, सभी खिलाड़ी टीम ऑनर के संरक्षण में मैदान में उतरेगी, तथा प्रो कबड्डी लीग के नियमानुसार सभी मैच संपन्न कराए जाएंगे |
फाइनल मैच 08 दिसम्बर को खेला जाएगा| उक्त आशय की जानकारी ब्लाक कबड्डी संघ कोटा के अध्यक्ष श्री शिव रतन करसायल जी ने दी है|
इस कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गोबरी पाट क़े मैदान मे किया जायेगा जो पूरी तरह तैयारी पूर्ण हो चुकी है आयोजन समिति ने सभी गांव वालो ओर आसपास क़े खेल प्रेमियों को आयोजन हेतु निमत्रण देकर आयोजन को सफल बनाने अपील की है|



