सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :-6 दिसंबर 2024/अग्निवीर थल सेना भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक परीक्षण 09.12.2024 को जिला रायगढ़ के स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त भर्ती रैली में सम्मिलित होने जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को ले-जाने हेतु बस की व्यवस्था की गई है।
उक्त भर्ती हेतु आवेदक 07.12.2024 शाम 4.00 बजे तक कलेक्ट्रेट कैम्प्स में प्रवेश पत्र एंव आधार कार्ड की प्रति तथा भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज सहित उपस्थित होवे।



