अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | बिलासपुर रतनपुर क़े सम्मानीय अतिथियों ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ। रतनपुर में सोमवार की रात IPL की तरह टेनिस क्रिकेट मैच का आगाज हुआ। आयोजकों ने जोरदार आतिशबाजी कर मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान घनश्याम रात्रे ने हाथ में बल्ला थाम कर बचपन में क्रिकेट खेलने की यादों को ताजा किया। मैच के सेमीफाइनल और फाइनल में दर्शक चीयरलीडर्स का भी तुत्फ उठाएंगे।
महामाया स्थित खेल परिसर मैदान में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगा। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 24 दिसंबर को होगा। इससे पहले 23 और 24 को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें रतनपुर वार्ड के खिलाड़ी शामिल होंगे।
आकर्षक आतिशबाजी के साथ मैच का हुआ उद्घाटन। –
नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कि रतनपुर का यह आयोजन युवाओं में उत्शाह ओर उमंग भरने नाम प्रतिष्ठा क़े लिए खेलते है उन्होंने यह भी कहा की खेल खेलने वाले खिलाडी नशे का सेवन बिलकुल न करे काफ़ी लम्बे समय बाद रतनपुर मे ये क्रिकेट फिर से शुरू हुआ अब इसे आगे बढ़ाने ले जाने की जरूरत है 12 साल बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच की खूबसूरती और आकर्षक नजारा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रतनपुर में इस तरह का टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कहीं नहीं होता। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हों।
मैच में दिखा IPL का नजारा
मैच के पहले दिन आए अतिथियों और दर्शकों के साथ ही क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए आकर्षक लाइटिंग के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई। इस भव्य नजारे को देखकर लोग IPL क्रिकेट मैच को याद करने लगे।
नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ओर उपाध्यक्ष कनेहय्या यादव ने थामा बल्ला। वही गेन्दबाजी रविंद्र दुबे क़े द्वारा की गई,
कमेंट्री की भूमिका मे होरी लाल गुप्ता, दीपक दुबे कमल सोनी ओर सोनू गुरूजी ओर निर्णायक क़े तौर पर विक्की जायसवाल ओर ओम प्रकास मौजूद रहे,,
समस्त ऱतनपुर वासियो ओर खेल प्रेमी क़े बैनर तले आयोजित मैच के संयोजक विमल सोनी ने कहा कि रात्रिकालीन यह टेनिस प्रतियोगिता अब रतनपुर ही नहीं बल्कि दूसरे शहर में भी चर्चित हो गई है। मैच मे रतनपुर की 16 टीम भाग ले रहे है आने वाले शानदार मैच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सेमीफाइनल और फाइनल में चीयर लीडर्स भी रहेंगी, जो मैच में चौके-छक्के और विकेट गिरने पर डांस करती नजर आएंगी।
2100 हजार रुपए है इनाम
प्रतियोगिता की खास बात यह है इस बार फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 21000 रुपए और कप दिया जाएगा। उपविजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए और कप दिया जाएगा।
इसी तरह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 1100, बेस्ट फिल्डर और बेस्ट बॉलर को आकर्षक पुरुस्कार क़े साथ टूर्नामेंट मे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज) को एक टी शर्ट हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इनायत अली रईस मिल भेड़िमुड़ा क़े द्वारा दिया जाएगा।
मोंटी बने इस मैच क़े हीरो बने मेन आफ द मैच
12 साल क़े बाद रही है प्रतियोगिता।
वार्ड 4 ने जीता पहला मैच
उद्घाटन मैच वार्ड 4 और वार्ड 13 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड 4ने यह रोमांचक मुकाबला 1 रन से जीत लिया। प्रतियोगिता में वार्ड 4 ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 4 ने 49 रन बनाये ओर 50 रनो का लक्ष्य दिया वार्ड 13 को, वार्ड 13, दूसरी पारी मे 50 रनो क़े लक्ष्य का पीछा करती 49 रनो पर सिमट गई इस तरह वार्ड 4 ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया,..
प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य रतनपुर अतिथि क़े रूप मे घनश्याम रात्रे, अध्यक्षता कनेहया यादव विशिष्ठ अतिथि रविंद्र दुबे,संतोष तिवारी, तिरिथ यादव,नीतू निरंजन सिँह क्षत्रिय, हकीम मोहम्मद, बबलू कश्यप, ललित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल,अनिल यादव, परमेश्वर जगत, विकास सूर्यवंशी, राकी अनुरागी, प्रकाश सोनी ड्रीम एकेडमी प्रशांत यादव, ओर सभी वार्ड क़े पार्षद मौजूद रहे।



