अमित दुबे की रिपोर्ट |
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत पर दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
पीड़ित पुलिस जवान की शिकायत पर पान दुकान संचालक और उसके बेटे के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा सहित गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.
वहीं मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी पिता पुत्र फरार हो गए हैं.पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है.




