अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर। रतनपुर कोटा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद क़े विभिन्न वार्डो में विधायक ने विधायक निधि से स्वीकृति विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी|
जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए सतत विकास कार्यों भूमिपूजन किया दिनांक 14 जनवरी को कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव जी द्वारा मकर सक्रांति क़े पवन पर्व पर रतनपुर के सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में निम्नलिखित कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें नगर कांग्रेस क़े सभी सम्माननीय जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम:-
- बूढ़ा महादेव मंदिर वार्ड क्रमांक 6 में चबूतरा शेड निर्माण।
- संस्कृति कक्ष निर्माण रानीपारा वार्ड क्रमांक 5
- सी.सी. रोड निर्माण महामाया पारा वार्ड क्रमांक 3
- चबूतरा निर्माण सांधिपारा वार्ड क्रमांक 7
- मुक्तिधाम शेड निर्माण वार्ड क्रमांक 10
- चबूतरा शेड निर्माण दुलहरी तालाब वार्ड क्रमांक 11
- आहता निर्माण दुलहरा तालाब के पास
- शेड निर्माण शनिचरी बाजार वार्ड क्रमांक 15
- मंच निर्माण करैहापार वार्ड क्रमांक 13



