अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर सेजेस कन्या रतनपुर मे संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्राचार्य डाॅ ललित शास्त्री के मार्गदर्शन में व्यावसायिक प्रशिक्षक राजेश तिवारी के द्वारा रीटेल विषय का अध्यापन कक्षा 9 वी से 12 वी तक के छात्राओं को कराया जाता है|
जिसके अंतर्गत विद्यालय में विषय का अध्यापन के साथ साथ सरकार के आदेशानुसार छात्राओं को नगर के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठानो मे इंटर्नशिप भी कराया जाता हैl
जहा छात्राएं प्रत्यक्ष रूप से व्यापारीक गतिविधियों से अवगत होते हैं जिससे छात्राएं कक्षा 12 वी उत्तीर्ण होने के बाद अपना स्वयं का व्यापार
या किसी व्यापारी संस्था मे अच्छे पद मे कार्य करने के योग्य बन सके नगर के विभिन्न व्यावसायियों के द्वारा छात्राओं को सफल व्यापारी बनने हेतु विभिन्न निर्देश इंटर्नशिप के दौरान दिया जाता है!



