खैरागढ़ – केसीजी जिला पंचायत के निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भूर्भुसी जिला पंचायत क्षेत्र से विजयी जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिंह जीत के बाद मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए ग्राम सुराडबरी, मैनहर, सीताडबरी पहुँचे जहाँ भव्य कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित किया।
विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब क्षेत्र की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जिला स्तर से मिलेगा अब तेजी से विकास होगा, हर वर्ग को योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने व आपकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।
श्री सिंह ने आगे कहा कि भूर्भुसी क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है , उस पर वे पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण सहित सिंचाई के साधन सहित अन्य विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने की हर सम्भव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
भव्य स्वागत, उत्साह से लबरेज दिखे कार्यकर्ता – जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जैसे ही ग्राम सीताडबरी पहुँचे कार्यकर्ताओ द्वारा उत्साह व उमंग के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, भावेश कोचर, दीना जंघेल, बलराम जंघेल, अशोक पाल, जैनेन्द्र जंघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।



