तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर – बेलसरी चौराहे पर पानी की आपूर्ति करने वाला पंप पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और गंभीर हो गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है:
“हम रोज़ पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।”
जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द पंप की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके। अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे|



