तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर– शहर में भारी वाहनों की मनमानी लगातार हादसों को जन्म दे रही है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के बावजूद, कई ट्रक और हाइवा चालक शॉर्टकट के चक्कर में शहर के बीच से गुजरते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।
बीती रात एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने सड़क पर घूम रही गौ माता को टक्कर मार दी और किनारे खड़ी कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना फिर से एक गंभीर चेतावनी दे रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चालक सिर्फ समय और ईंधन बचाने के लिए प्रतिबंधित मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पर सख्ती नहीं दिखा रहा। लोगों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।
क्या प्रशासन अब कोई ठोस कार्रवाई करेगा या हादसे यूँ ही जारी रहेंगे?



