हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला जेल से दो कैदी आज गुरूवार काे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में इसे लेकर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते इसमें से एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फरार हुए कैदियों से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
पुलिस जल्द से जल्द दूसरे कैदी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है। जेल अधीक्षक अशोक सोरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गये पुलिस और सुरक्षा बल फरार कैदी की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनिय है कि दंतेवाड़ा जेल से कैदी के भागने की घटना इससे पहले भी हाे चुकी है, इससे पहले 24 मार्च 2018 काे जेल के संतरी से मारपीट कर चाबी छीनकर 5 कैदी भाग गये थे। इससे भी पहले 16 दिसंबर 2007 को इसी जेल में देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था जिसमें 299 कैदी जेल से फरार हो गए थे।
जिसमें नक्सली नेता सुजित मंडावी का बड़ा हाथ था, जिसके साथ 299 कैदी भाग गए थे जिसमें से 68 नक्सली कैदी थे। नक्सली नेता सुजीत मंडावी ने पुरे प्लान के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था। नक्सली सुजीत और उसके सभी साथीयों ने संतरी के कनपटी में बंदूक रखकर जेल का गेट खुलवाकर फरार हाे गये थे।



