सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
कांकेर। भानुप्रतापपुर से लापरवाही का मामला सामने आया है। नेहरू नगर में 3 माह की मासूम बच्ची की आंगनबाड़ी में लगाए गए टीके के डबल डोज से मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया और जांच टीम गठित किया है।
जांच के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ पी शंखवार, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ. हेमन्त नाग, बीएमओ डॉ. अखिलेश ध्रुव, सर्वेलेस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ शिरिश कोरे, खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी रत्ना पाल, सेक्टर सुपरवाईजर मुकेश सांडिल्य परिजन के घर पहुंची थी।
मृतक की मां लक्ष्मी चक्रवती ने जांच अधिकारी को बताते हुए स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि मेरे बच्चे को 3 माह के तीन टिके पहले लगाया गया था |
जिसके बाद 9 माह की दूसरी बच्ची के लिए तैयार किया गया चौथी टीका भी लगा दिया गया। परिजनों ने जब नर्स से सवाल जवाब किए तो नर्स ने इस पर कुछ नहीं होने की बात कही।



