तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर | शहर के जरेली पुल के पास स्थित रेयांश गोल्ड होटल के समीप आज एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक लड़की और एक लड़का घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तखतपुर से लगभग 5 किलोमीटर बिलासपुर मुख्य मार्ग एक लड़की जो जरेली पुल के पास निवास करती है, अपनी एक्टिवा (वाहन क्रमांक CG10 AQ 4573) से जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर एक बाइक (वाहन क्रमांक CG10 BU 1528) से हो गई, जिसे एक युवक चला रहा था।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवारों को चोटें आईं। स्थानीय नागरिकों की मदद से तुरंत दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की माँग की है ताकि इस तरह की घटनाएँ दोबारा न हों।



