हेमू साय की रिपोर्ट:-
महानिदेशक, निदेशक एवं एडिशनल कमांडेंट जनरल नगरसेना एवं अग्निशमन कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर बस्तर से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करआज नगरसेना, आपदा मोचन बल तथा अग्नि शमन सेवा के अधिकारी कर्मचारी तथा जवानों द्वारा सर्वप्रथम 14 अप्रैल 1944 को मुंबई विक्टोरिया में शहीद हुए|
66 अग्निशमन कर्मचारीयो को विनम्र श्रद्धांजलि देकर जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान से कोतवाली चौक, मिताली चौक, संजय मार्केट शहीद पार्क, चांदनी चौक जमाल मिल एयरपोर्ट चौक तथा अंत में एन एम डी सी चौक में स्थित अग्निशमन कार्यालय तक लगभग ढाई किलोमीटर अग्नि से होने वाले दुर्घटनाओं से बचने के लिए नारों
तथा रैली के माध्यम से आम नागरिकों को अग्नि से बचाव के बारे में और आग लगने पर तुरंत सही सूचना देने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, निबंध पंपलेट वितरण एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।



