रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार समाधान शिविर के अंतर्गत, खमतराई में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में SCHOOL रायपुर टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कुल 69 लोगों की टीबी जांच की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में SCHOOL रायपुर की टीम ने शिविर प्रभारी से मुलाकात की और टीबी क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंच से बोलने की अनुमति प्राप्त की।
इस अवसर पर टीम की प्रतिनिधि संदीका जांगड़े जी ने मंच से आमजन को टीबी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और नि:शुल्क स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला रायपुर के एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह जी ने स्वयं आगे आकर टीबी की स्क्रीनिंग कराई, जिससे आम नागरिकों में जागरूकता और विश्वास की भावना और अधिक बढ़ी।
इस अवसर पर अन्य प्रमुख अधिकारीगणों में शामिल थे:
- डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला कलेक्टर, रायपुर
- डॉ. लाल उमेद सिंह, एसपी, रायपुर
- कुमार विश्वरंजन, सीईओ, जिला पंचायत रायपुर
इन अधिकारियों ने SCREENING एम्बुलेंस और मशीनों का निरीक्षण कर SCHOOL रायपुर टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
शिविर की सफलता में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के साथ-साथ SCHOOL टीम की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।



