विनय साहू की रिपोर्ट –
मुंगेली | जिले गोड़ खाम्ही में ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत से बस स्टैंड चौक में सभा के रूप में संपन्न हुआ।
तिरंगे के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक मार्च किया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद और ‘जय हिंद’ के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
जिला पंचायत के सभापति रत्नासंजय काठले जी व जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।
”ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना, समाज को जागरूक करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। इस आयोजन में नागरिकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।
यात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित नागरिकों ने गर्व से भाग लिया। आयोजन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिदूंर की सराहना हर देशवासी कर रहा है।
भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुऐ देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है। भारतीय सेनाओं के द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों के 09 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे के नारे से भक्तिमय हो गया
तिरंगा यात्रा मे बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यात्रा के सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य सभापति रत्नासंजय काठले अनीता कोमल साहू जनपद अध्यक्ष वर्षाविक्रम ठाकुर जी मंडल के अध्यक्ष लेखराज सिंह कोषाअध्यक्ष राधेश्याम साहू सरपंच रमेश मरावी उप सरपंच मोहन साहू सचिव शेर दास बंजारे वह समस्त पंच भाजपा कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



