सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन नारायणपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे व बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक बैनर्जी के सहमति से अपने जम्बों कार्यकारिणी की घोषणा की,
और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबके नियुक्ति से यूनियन को और अधिक मजबूती मिलेगी,,, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नवनियुक्त सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामना देते हुये सभी को मिलकर यूनियन के हित में काम करते हुए संघ को आगे बढ़ाने की बात कही,
व बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक बैनर्जी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए यूनियन को सफलता के नए ऊँचाई में पहुँचाये,,, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर हाल ही में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं,,, वें यूनियन के अब तक के सबसे युवा व प्रथम निर्वाचित जिलाध्यक्ष हैं, नवनिर्वाचित होने के उपरांत उन्होंने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की है,,, कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत सभी सदस्यों में खुशी की लहर है,,,
इन्हें मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक बैनर्जी व संघ के प्रथम जिलाध्यक्ष संजय नंदी व द्वितीय जिलाध्यक्ष रवि साहू को संरक्षक संतनाथ उसेंडी, आकाश जैन, रोशन ठाकुर, हरिया सोनी व डे नारायण बघेल को महासचिव ब्रिज मानिकपुरी को कोषाध्यक्ष, दिनेश रजक, अविनाश देवांगन व दिनु बघेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रितेश जैन व सुखमन कचलाम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, किशोर आर्य, कमलापति मिश्रा, सुरेश सोनी, तेनसिंह ठाकुर व अनुज जोशी को सचिव व बोधन नाग, नारायण बैनर्जी, कुशलचंद पारेख, मुकेश सिंह व संतोष साहू को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है



