सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में लखेन्द्र उयके एवं अन्य 05 जिला कार्यालय नारायणपुर द्वारा भृत्य से सहायक ग्रेड 03 के पदों पर पदोत्रि करने, दुर्गी प्रजापति कुम्हारपारा जगदलपुर द्वारा स्थानांतरण के संबंध में पुनः जनदर्शन में उपस्थित होने, सुरेखा एवं अन्य 27 छात्राएं शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल छोटेडोंगर द्वारा नवीन कन्या छात्रावास उपलब्ध कराने हेतु, अनिल कुमार कोर्राम ग्राम ईरकभट्टी द्वारा वेतन नहीं मिलने से शिकायत करने,
रनाय कर्मा गुडरीपारा द्वारा स्थानांतरण हेतु, राखी कुमेटी वार्ड क्रमांक 12 मेरी बेटी रोशनी कुमेटी वापस दिलवाने, लखमी ग्राम कोचवाही द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 की किलोमीटर 20.400 से 48.800 एवं 48.800 से 59.489 के संबंध में, इन्द्रबती फुटान बुधवारी बाजार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, सरपंच ग्राम पंचायत टिमनार द्वारा निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने एवं उच्च प्राथमिक शाला टिमनार में पदस्थ शिक्षक की किशोर दी के शाला से हमेशा अनुपस्थित रहकर अध्यापन नही कराने के कारण हमारे ग्राम की शाला से तत्काल हटाये जाने,
नोमनलाल यदु प्राथमिक आश्रम शाला कस्तुरवाड़ द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कस्तुरवाड़ संकुल केन्द्र ताडोपाल विकासखण्ड नारायणपुर में अतिशेष प्राथमिक आश्रम पदस्थ करने, बिज्जू एवं अन्य 14 सदस्य गुडरीपारा द्वारा पीएमजनमन आवास निर्माण करने, सरपंच एवं उपसरपंच ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी द्वारा पुलिया निर्माण कार्य 1.5 मीटर स्थान महाराबेड़ा की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय करने, शिवबोध विश्वकर्मा एलआईजी 48 दीनदयाल आवास जिला नारायणपुर द्वारा मकान क्रमांक 47 के मालिक के द्वारा दीनदयाल कालोनी में किए गये अतिक्रमण हटाने, सुुकमन कचलाम द्वारा मत्स्य विभाग से तालाब निर्माण की अनुदान राशि दिलाने,
निम्नलिखित विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदाय किये जाने एवं ग्राम पंचायत भरण्डा के सड़क निर्माण कार्य का भुगतान दिलाने, उपसरपंच ग्राम पंचायत ओरछा द्वारा ग्राम पंचायत ओरछा द्वारा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में, जिला सोढ़ी ग्राम नाऊमुंजमेटा द्वारा खाता छारक की मृत्यु के पश्चात जीवन ज्योति बीमा प्रदान करने एवं खाताधारक की मृत्यु के पश्चात् खाता बंद करने के लिए, सुन्दर करंगा ग्राम छोटेसुहनार द्वारा ग्राम पंचायत नेलवाड़ के तत्कालिन सचिव गणेश देवांगन से राशि दिलवाने,
चमराराम वड्डे ग्राम मालिंगनार द्वारा दृष्टिविहिन चमरा वड्डे का प्रधानमंत्री आवास को तत्काल निर्माण कराने एंव गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी ग्राम पंचायत मुंजमेटा द्वारा धान खरीदी केन्द्र खोलने तथा पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास आश्रम स्वीकृति करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।




