हेमू सय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम जगदलपुर में बताया कि सिविल लाइन वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के पलकों की शिकायत पर स्थल पर पहुंचने से पता चला की सिविल लाइन वार्ड में स्थित भगत सिंह वार्ड का आंगनबाड़ी केंद्र जो की नगर पालिका निगम जगदलपुर के कचरा कलेक्शन सेंटर के समीप स्थित है उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है पोषण आहार किया जाता है परंतु नगर निगम की कचरा कलेक्शन सेंटर बगल में होने के कारण से गंदगी फैला हुआ है|
लगातार बच्चे बीमार पड़ रहे हैं जिससे बालों को के द्वारा यह कहा जा रहा है कि हम दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र में भले ही बच्चों को भेजेंगे पर इस आंगनवाड़ी केंद्र में हम बच्चों को नहीं भेजेंगे क्योंकि वहां बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और ज्यादा समय तक वहां पर बैठना तथा वहां बनी हुई पोषण आहार को ग्रहण करना बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है उक्त गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए|
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी नगर निगम जगदलपुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा महिला बाल विकास एवं कार्यक्रम जगदलपुर जिला बस्तर को एवं आयुक्त नगर पालिका निगम जगदलपुर को ज्ञापन देकर उसे आंगनबाड़ी केंद्र को तत्काल वहां से हटकर अनियंत्रित कहानी संचालित किए जाने के लिए आग्रह किया गया है|
जिस पर महिला बाल विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी महोदय के द्वारा तत्काल उसे आंगनबाड़ी को वहां से किसी भी किराए के भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश संबंधित को देते हुए कांग्रेस पार्षद दल को आस्वस्थ किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
उक्त स्थल पर कचरा कलेक्शन सेंटर बगल में होने के कारण बहुत अधिक दुर्गंध एवं मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा है से बच्चों में विभिन्न बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना पार्षद शुभम यदु, लोकेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर लता निषाद पूर्व पार्षद सुषमा सूता दास बी ललित राव महिला कांग्रेस सचिव एस. नीला वरिष्ठ कांग्रेसी आभास रत्न महंती सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
राजेश चौधरी
नेता प्रतिपक्ष
नगर निगम जगदलपुर



