विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से ;-
बेमेतरा – बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा का जन्म दिवस बेमेतरा नगर पालिका कार्यालय में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर पुष्पमाला पहनाकर मनाया गया. वहीं उपस्थित सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की.
इस शुभ अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने उन्हें पुष्पहार भेंट कर शुभकामनाएं दी. नगर पालिका के सभागार में नगर पालिका के सभी पार्षद गण कर्मचारी एवं समाजसेवी व ठेकेदारों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन पर पुष्पहार से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया गया.
शहर का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवार-सिन्हा
स्वागत बेला के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि आप सभी का प्यार एवं स्नेह ही मेरा सम्मान और मेरी पूंजी है शहर के हर घर के लोग मुझे अपना परिवार मानते हैं इसलिए जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं उनके द्वारा दिए गए इस प्यार और सम्मान के लिए मैं आभारी हूं.
आगे उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की भावना से सभी लोगों से अपील कि है की सफाई व्यवस्था बनाए रखे व सभी जीवो के प्रति दया का भाव रखें और संपूर्ण नगर को स्वच्छ बनाए रखें. मेरा उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की हर योजनाओं का लाभ पहुँचा सकूँ. हमें अपने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है इसलिए स्वच्छता अभियान गतिमान है कृपया नगर को साफ व स्वच्छ रखें.



