गणेश यादव जिला संवाददाता :-
तमता। छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक किसान से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ दर पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने इस साल सभी किसानों को एग्री स्टैक पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया है वहीं 31 अक्टूबर को इस पंजीयन का अंतिम दिन था l
“एग्री स्टैक में पंजीयन नहीं होने पर आप इस वर्ष 2025-26 में धान नहीं बेच पाएंगे,
तमता खरीदी केंद्र के प्रबंधक हजारी लाल ने बताया कि शुक्रवार को एग्री स्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि था और नए किसानों की पंजीयन की तिथि भी अंतिम दिन है एसे में कोशिश है कि सभी किसानों की एग्री स्टैक एवं पंजीयन हो सके और कोई किसान न छुटे उन्होंने बताया कि पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि या सुधार के लिए 30 नवम्बर तक विभाग द्वारा तय किया गया है l वही शुक्रवार को खरीदी केंद्र में एग्री स्टैक पंजीयन के लिए छेत्र के किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी जहां केंद्र में 1 अतिरिक्त ऑपरेटर रख कर डेटा एंट्री का कार्य कराया जा रहा था।
सर्वर की समस्या के कारण लग रहे थे समय।
ऑपरेटर ने बताया कि सिस्टम में सर्वर के वजह से नए पंजीयन के लिए शुक्रवार को लिंक नहीं खुल रहे थे और डेटा अपलोड होने में समय लग रहा था और एसे में आज ही देर रात तक करना पड़ेगा सभी नए पंजीयन को अपलोड l
कृषि विभाग के अनुसार, एग्री स्टैक (Agri Stack) डिजिटल प्रणाली है, जो किसानों के भूमि रिकॉर्ड, बैंक खाता, आधार और फसल की जानकारी को एकीकृत करती है। इसका उद्देश्य खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सही रिकॉर्ड सुनिश्चित करना है।
स्थानीय कृषक भगत राम यादव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि एग्रीटेक पंजीकरण की समय बढ़ाया जाएँ, ताकि कोई भी किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित न रहे।
कुल मिलाकर, तमता क्षेत्र में धान की फसल लहलहा रही है, लेकिन एग्री स्टैक प्रक्रिया किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद अब किसानों के पास केवल एक ही विकल्प बचा है — समय रहते पंजीयन पूरा करें और समर्थन मूल्य पर धान बेचें।



