तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उ.मा.वि.गंराजी नारायणपुर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा और शिक्षक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतनाथ उसेंडी शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष,अभिषेक बेनर्जी, सुकमन कचलाम गोपाल दुग्गा सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया बच्चो ने स्वागत गीत गाए। गुरु विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माता होता है, उनके व्दारा दिये गये ज्ञान की बदौलत वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, हमारे देश में गुरु शिष्य परंपरा प्राचीन काल से ही रही है। गुरु अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज को नई राह दिखाते है स्वयं कष्ट सहकर समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने वाले गुरुओ के महत्व को रेखांकित किए।
सेवानिवृत्त शिक्षक एस के बैरागी पूर्व प्राचार्य,हितेन्द्र बघेल,एस के प्रधान व्याख्याता एवं सरिता भोयर सहायक ग्रेड 2 को ससम्मान विदाई दिया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक प्राचार्य एच एल साहू ,डीएल देवांगन, एम आर चिराम,हेमन्त कुमार भुआर्य,योगेंद्र कुमेटी, डीके साहू,अनिल दहिवेले,ओंकार ठाकुर,ममता यादव,हेमलता ठाकुर, सुमित्रा मरकाम, कु विद्या ठाकुर, कु लालिमा कोर्राम, लता मानिकपुरी, रीना मंडल, शिखा राजपुत स्कूल के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।



