
चारामा में एस के वाए फ्यूल एनर्जी पी वी टी. एल टी डी प्राइवेट कंपनी द्वारा इस योजना के लिये चारामा में कार्यालय का शुभाराम किया गया। जिससे इस योजना का लाभ उठाने वालों को सुविधा मिल सके इसके तहत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले को सब्सिडी दिया जा रहा है। इसके तहत लगाने वालों को बैंक ऋण सुविधा उपलब्ध (आसान किस्तों में )कराई जा रही हैं। कंपनी द्वारा मेंटेनेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए जिससे बिजली बिल की राशि से बचत होगी तथा स्वयं की सूर्य ऊर्जा बिजली प्राप्त होगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर थे एवं अतिथियों में श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, सत्य नारायण यादव तथा गोपाल सोनकर जी थे। कंपनी से जुड़े कर्मचारी श्री शेखर कोड़पा ,अर्जुन विश्वकर्मा, वरुण साहू ,भावेश देवांगन, राजपाल कानेकर, चिंताराम मांडवी, माखन कोमरा उपस्थित थे जिन्होंने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिये।।



