सफ़ाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया
जबकि अभी मेन बारिश के मौसम का आना बाक़ी है
इस से आप यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मेन बारिश के मौसम में क्या होगा, नगर के वार्ड 7 जो की नगर पंचायत उपाध्यक्ष की वार्ड है कन्या विद्यालय और शासकीय अस्पताल के सामने का नाली पूरा ओवरफ़्लो होकर नाली का गंदा कचरा पूरा सड़क में बह गया था जिससे राहगीरों और वार्ड वासियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिससे वार्डवसीयों में वार्ड पार्षद और नगर पंचायत के प्रति काफ़ी नाराज़गी ज़ाहिर किए हैं नगर पंचायत की कई वार्ड में नाली की समस्या आम बात है नगर पंचायत होते हुए आज भी ग्राम पंचायत जैसी स्थिति है वार्ड नंबर 14 मे रोड नाली का खस्ताहाल है अगर नगर पंचायत रोड नाली की ओर ध्यान नहीं देगी तो आने वाले बारिश के मौसम में आम जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा गलियों में बिजली तो है पर लाइट नही है वार्ड वासियों ने बताया कि 8 माह से से लाइट नहीं लगाया गया है जिसे रात में अंधेरा से गुजरना पढ़ रहा है नगर पंचायत के कर्मचारी अधिकारी गहरी नींद में सोऐ हुऐ है विष्णु देव सरकार के शासन में सब काम कागज में सांऐ सांऐ चल रहा है





