Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। दिनांक 5 जुलाई 2026 दिन रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के पास ग्राम खोखरा के मूक वधिर वह दिव्यांगजन विद्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री रामविलास पासवान का जन्मदिवस के कार्यक्रम पर विद्यालय के निशक्तजनों को फल, बिस्किट एवं पानी वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, श्री शांतम कश्यप, अश्वनी सिंह मनीष सिंह, विद्यालय के कर्मचारी एवं जिलेभर से आए हुए सभी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि द्वारा स्व. श्री रामविलास पासवान के आदर्श पर चलकर गरीबों निशक्तजनों व समाज में पिछड़े हुए लोगों को ऊपर उठाने की बात कही एवं जिले से लेकर के राज्य स्तर वह राष्ट्रीय स्तर तक आगे चलकर बीच-बीच में ऐसे लोगों को सहयोग करते रहेंगे तभी हम उनके विचारधाराओं को अपने अंदर आत्मसात कर पाएंगे अन्य पदाधिकारी ने भी अपनी अपनी बातें रखी एवं पार्टी के बैनर तले सामाजिक स्तर पर सभी प्रकार के लोगों को सहयोग करने की बात कहकर स्व. श्री रामविलास पासवान अमर रहे की नारा लगाते हुए अपनी वाणी को विराम दिया कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने किया।



