Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। जिले में मंगलवार रात्रि से लगातार तेज बारिश हो रही है। फुलझर, मुरमुरा, जमाही, छुईहा, राजिम, फिगेश्वर, पाण्डुका, घटारानी सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
नदी-नाले उफान पर, मार्ग बंद:
लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद-राजिम, फिगेश्वर-पाण्डुका, जतमई-घटारानी मार्ग की पुलिया के ऊपर पानी भर गया है। जिससे यात्रियों का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
पर्यटन पर असर:
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई, घटारानी, झरझरा जाने वाले मार्ग नदी-नालों में बाढ़ के कारण बंद हैं। आज यात्री पर्यटन स्थल नहीं पहुंच पाएंगे। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक यात्रा स्थगित रखें।
बिजली-पानी की समस्या:
तेज बारिश और आंधी के कारण कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। जलभराव के कारण पेयजल की भारी समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन अलर्ट:
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुल-पुलियों पर अनावश्यक आवागमन न करने की सलाह दी गई है।




