Oplus_131072
सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर रतनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे सिरगिट्टी से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम खैरा निवासी नाबालिग बालिका दिशा मैदान से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर उसका मुंह दबाया और बुरी नीयत से जमीन पर पटक दिया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी अपने पिकअप वाहन से मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान वाहन नंबर के आधार पर आरोपी विजय कुमार साहू (26 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर की पहचान हुई। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
विजय कुमार साहू, पिता शिवकुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे एवं धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस का संदेश:
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




