Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सुकली में विद्या भारती स्कूल प्रांगण में आज गुरु पूर्णिमा का आयोजन शाम 5:00 बजे रखा गया है जिसमें प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति एवं वर्तमान व पेंशनर धारी गुरुओं की उपस्थिति रहेगी उन सभी का भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट जांजगीर द्वारा सभी का सम्मान किया जाएगा गुरु परंपरा को आगे बढ़ते हुए सभी वरिष्ठ जनों का उद्बोधन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त होगा गुरु शिष्य परंपरा को निभाते हुए यह कार्यक्रम रखा जा रहा है आज ही के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म उत्सव के रूप में गुरु शिष्य परंपरा का कार्यक्रम चलते आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा अंत में ट्रस्ट द्वारा सभी के लिए प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है।




